बिजनौर, मई 13 -- नांगल सोती। गांव शहजादपुर में स्थित उप खाद गोदाम से खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में खाद की किल्लत बनी है। जिससे किसान परेशान हैं। गांव शहजापुर में गन्ना विकास समिति नजीबाबाद का उप खाद गोदाम है। जिस पर सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को खाद का वितरण किया जाता है। मंगलवार को सुपरवाइजर राजीव कुमार जब खाद का वितरण करने पहुंचे तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों गजराज सिंह, मुनेशपाल, संजय, ओमवीर, रूपचंद, पुष्पेंद्र, देवेंद्र कुमार आदि का आरोप था कि जितना गोदाम में खाद है उतने पहले से ही किसानों के नाम रजिस्टर में दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- 2 दिन पहले किताब जमा, लिस्ट में नाम, फिर भी किसानों को नही मिली खाद गोदाम में खाद कम होने की बात कह कर बार-बार किसानों को पर...