सहारनपुर, मई 6 -- ​नकुड़, संवाददाता। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) टाबर पर मशीन बंद होने से किसानों को खाद नही मिल रहा है। किसानों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि घंटों के इंतजार के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को समिति पहुंचे किसान सरदार बलदेव सिंह, जयनंद, राकेश कुमार, विनोद आदि ने आरोप लगाया कि वह पिछले तीन दिनों से भूखे-प्यासे कतारों में खड़े हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। किसानों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब वे खाद की मांग करते हैं, तो विभाग के कर्मचारी मशीन खराब या सर्वर डाउन होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। यह भी पढ़ें- सहकारी समितियों पर खाद का अकाल, किसान परेशान किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खाद की वितरण प्रणाली को दु...