अमरोहा, अप्रैल 8 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। गन्ना विभाग स्तर से संचालित खाद गोदाम पर खाद उपलब्ध होने के बावजूद मंगलवार को किसानों को खाली हाथ लौटाया जाने लगा। इससे नाराज किसानों ने गोदाम के बाहर बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे जाम कर दिया, यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।जानकारी के अनुसार नगर में बड़े गणेश आश्रम के सामने संचालित गन्ना विभाग के गोदाम से किसानों को यूरिया, एनपीके व डीएपी खाद का वितरण किया जाता है। मंगलवार को कई किसान यहां खाद लेने पहुंचे, लेकिन केंद्र इंचार्ज ने खाद देने से इनकार कर दिया। किसानों का आरोप है कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद था, बावजूद इसके वितरण करने से इनकार कर दिया गया। इस पर गुस्साए किसानों ने विरोध में बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर प्रभारी निर...