खाद दुकानों की जांच में पहुंचे एसडीओ, कालाबाजारी पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
लातेहार, जून 14 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने रविवार को विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद के स्टॉक, रेट चार्ट, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों तथा ऑनलाइन पीओएस मशीन के माध्यम से स्टॉक का गहन सत्यापन किया गया। जांच के दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकान में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत सही पाई गई तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद्द करने के साथ प्राथमिकी दर्ज कर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। किसानों ने बताया कि खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत सामने आई। यह भी पढ़ें- सुपौल : खाद की किल्लत से किसान परेशान, जूट पर मंडराया संकट निरीक्षण में पाया गया कि सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.