खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के उर्वरक के थोक विक्रेताओं के दुकानों का कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को जांच किया। उपनिदेशक, शष्य संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में अंधिकारियों की टीम ने खाद की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन किया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने पहले थोक विक्रेताओं के पंजी व पीओएस मशीन की जांच की। इसके बाद उन्होंने गोदाम पहुंचकर विभिन्न उर्वरकों के स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने बिन्दुवार जानकारी भी स्टॉकिस्टों से ली। वहीं इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएओ अविनाश कुमार समेत दोनों अनुमंडल कृषि पदाधिकारी व अन्य अधिकारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...