मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत के वार्ड आठ करैला गांव के चौर में शुक्रवार की शाम खेत में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक करैला निवासी दिनेश सहनी (48) थे। वह मक्के की फसल में यूरिया छिड़काव करने गए थे। बताया जाता है कि सिंचाई के लिए एक किसान द्वारा दिनेश के खेत होकर मोटर का तार ले जाया गया था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मुखिया और वार्ड सदस्य सुरेश सहनी ने बताया कि किसान दिनेश सहनी शुक्रवार शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में यूरिया का छिड़काव करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच देर रात खेत से शव बरामद हुआ। शरीर में बिजली का तार सटा था। दिनेश को तीन पुत्र है। किसान की ...