पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। जंग की तपिश की आंच देर सबेर घर आंगन तक आ चुकी है। बाइक की सर्विस कराने से लेकर पार्टी फंक्शन तक पर इसका असर पड़ने लगा है। कोई व्यावसायिक गैस सिलेंडर को लेकर परेशान है तो कोई घरेलू गैस सिलेंडर की भी मारामारी का दावा कर रहा है। आटोमोबाइल्स सेक्टर से लेकर घर दुकान और रसोई तक इसका सीधा असर महसूस किया जा रहा है। खाद की दिक्कत होने की आशंका के बीच लोग भाव जानने मंडी और प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। यही नहीं मांगलिक कार्यों से पहले अब रसोई गैस की उपलब्धता को देखा जा रहा है। गुरुवार को भी लोग साइट न चलने से परेशान हुए। मझोला न्यूरिया से पहुंची महिलाएं सिलेंडर लेकर यहां वहां परेशान दिखीं।रेस्टोरेंट हों या होटल सभी जगह अब एडवांस बुकिंग लेने से पहले कारोबारी अपनी शर्ते बता रहे हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा होने पर किसी...