हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- राठ, संवाददाता। पहाड़ीगढ़ी गांव में स्थित सहकारी समिति में खाद वितरित को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर तहसीलदार दिलीप कुमार, लेखपाल सावित्री पाल ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन वितरित कराये। कुछ किसान बिना खाद के मायूस घर लौट गए। राठ कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति, गल्ला मंडी में स्थित केंद्र पर खाद न मिलने से किसान इधर उधर भटकते रहे। क्रय विक्रय केन्द्र के प्रभारी उमाकांत बादल ने बताया कि सोमवार को क्रय विक्रय केन्द्र में डीएपी खाद का वितरण किया गया। जिसमें 80 किसानों ने डीएपी खाद ली। जबकि यूरिया खाद नहीं आईं हैं। वहीं पहाड़ी गढ़ी गांव में यूरिया खाद का वितरण होने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की भीड़ को देखते हुए तहसीलदार व लेखपाल मौका पर पहुंचे। तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों को 60...