महोबा, अक्टूबर 12 -- महोबा, संवाददाता। खाद को लेकर किसानों में मारामारी का दौर जारी है। समिति में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। लाइन में लगे किसानों ने खाद वितरण में मनमानी केआरोप लगाते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने हवा में लाठियां भांजते हुए भीड़ को नियंत्रण करने का प्रयास किया। चार किसान घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महोबकंठ थाना क्षेत्र के कोटरा गांव में शनिवार को खाद का वितरण हो रहा था। सुबह से खाद वितरण को लेकर किसानों की भीड़ जुट गई। नैपुरा सचिवालय से खाद का वितरण कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने हंगामा काटा तो ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने हवा में लाठियां भांजी जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। भीड़ में चार किसान घायल हो गए। किसानों का आरोप है कि खा...