फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को सदन में खाद की किल्लत और धान के तौल को लेकर परेशान किसानों के मुद्दों को उठाते हुए सरकार से व्यवस्था दुरुस्त कर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूपी में किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है। एक बोरी खाद के लिए सुबह से शाम लाइन में खड़ा है। बड़े पैमाने पर किसान बिना खाद के बुआई कर रही है। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा है। सांसद ने कहा कि समर्थन मूल्य के तहत धान के दाम 2360 रुपये कुंतल हैं लेकिन खुले बाजार में 15 से18 सौ रुपये कुंतल धान बिक रहा है। कहा कि सरकारी खरीद केन्द्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। मजबूर किसान खुले बाजार में औने पौने दाम पर धान बिक्री पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.