हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। जिला कृषि अधिकारी डा. सतीश चंद्र पाठक का कहना है कि जिले भर में खाद की कोई समस्या नहीं है। सभी समितियों पर खाद पहुंच रही है। खाद के साथ जिंक या अन्य कोई सामग्री लेना आवश्यक नहीं है। किसानों की इच्छा हो तो जिंक लें। कोई जबरदस्ती नहीं कर सकता है। यदि कोई दुकानदार खाद के साथ जिंक लेने को मजबूर करे तो किसान शिकायत करें। जांच कराकर फौरन कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में ऐसा करने वाले दुकानदारों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि यदि फुटकर दुकानदार को कोई डीलर जबरन जिंक लेने के लिए मजबूर करे तो वे भी शिकायत करें। उनकी समस्या का भी समाधान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...