फिरोजाबाद, जनवरी 14 -- जसराना तहसील में तैनात लेखपाल ने खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू की है। तहसील क्षेत्र के गांव चिडरई खास में तैनात लेखपाल नवरतन सिंह ने राजेश कुमार एवं सत्येंद्र कुमार पर अवैध रुप से खाद के गड्ढों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। लेखपाल का कहना है कि जिस भूमि पर आरोपी पक्का निर्माण कर रहे थे वह सरकारी अभिलेखों में खाद के गड्ढों के रुप में दर्ज है। आरोप है कि दोनों लोग खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए पक्का निर्माण कर रहे थे। जिसे पुलिस की मौजूदगी में रुकवा दिया था। आरोपियों ने दिन में कार्य करना बंद कर रात्रि में करना शुरू कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.