शामली, फरवरी 26 -- शामली। तहसील ऊन क्षेत्र के ग्राम नाई नंगला निवासी अनुसूचित जाति के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर खाद के गड्ढों की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने और पैमाइश कराने की मांग की है। शिकायत में राजेंद्र, मनोज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कूड़ा डालने के लिए उनके पास कोई वैकल्पिक भूमि नहीं है। ग्राम में खाद के गड्ढों के लिए भूमि दर्ज हैं, लेकिन आरोप है कि कुछ किसानों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि किसान सुनील ने उक्त भूमि पर खंभे गाड़कर कब्जा करने का प्रयास किया है। पीडितों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराई जाए, ताकि खाद के गड्ढों की भूमि को मुक्त कराया जा सके और ग्रामीणों को कूड़ा डालने के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने टीम म...