महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। यूरिया खाद की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की उपस्थिति में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर में सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी जमकर नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महराजगंज कृषि प्रधान जिला है। इसके बाद भी खरीफ सीजन में किसानों को एक बोरी खाद के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने पर उत्पादन प्रभावित हो जाता है। जिला सचिव क्षितिज सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन में जिले में जितनी खाद की आवश्कता होती है, इसके बारे में शासन को सभी जानकारी है। लेकिन किसानों को परेशान करने के लिए...