सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी क्षेत्र के चेतिया में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। कई दिनों से खाद न मिलने के कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं और अन्य फसलों की बुवाई कर चुके किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर शनिवार को चेतिया सहकारी समिति पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे अफसरों के समझाने पर वह माने। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। किसानों का कहना था कि साधन सहकारी समिति के सचिव मनोज शुक्ल केवल समिति के सदस्यों को ही खाद दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि सहकारी समिति पर खाद कम दामों में मिलती है जबकि निजी दुकानों पर यूरिया खाद दोगुने दाम पर खरीदना पड़ रहा है। इस कारण सभी किसान सहकारी समिति से खाद लेने पहुंचे थे। सहकारी समिति के सचिव मनोज शुक्ल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.