मुरादाबाद, जून 18 -- क्षेत्र के किसानों को खाद समय पर न मिलने की समस्या के संबंध में भाजपाइयों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर समाधान की मांग की। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने एवं उनकी परेशानियों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। किसानों को खाद न मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से मिलकर कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहकर कार्य करना हमारी प्राथमिकता है। किसानों की खाद की समस्या हल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पवन पुष्पद, धर्मेंद्र पाल, अखिलेश विश्नोई, अरुण कुमार, रिषभ कुमार, निर्देश कुमार, नरेश क...