कानपुर, दिसम्बर 17 -- रने कालाबाजारी रोकने व निर्धारित मूल्यों पर उर्वरक को कृषकों में वितरण कराने के लिए 6 संयुक्त टीमें गठित कर उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापे डाले। जनपद में कुल 37 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 20 नमूने ग्रहित कर चार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तीन उर्वरक प्रतिष्ठान निलंबित किए गये डीएम कपिल सिंह के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश गुप्ता एवं एसडीएम भोगनीपुर की टीम ने तहसील भोगनीपुर में छापे की कार्यवाही की । इसमें सहकारी क्रय-विक्रय समिति लि. पुखरायां से 2 नमूने लिये। वहीं जय बाबा ट्रेडर्स मण्डी मोड़ पुखरायॉ की दुकान पर स्टाक एवं रेट बोर्ड प्रर्दशित न करने एवं स्टाक एवं वितरण रजिस्टर जॉच के लिए न दिखाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया। एग्री जंक्शन केन्द्र अहरौली शेख पुखरायां से 2 नमूने ग्रहीत कि...