बगहा, अप्रैल 1 -- बगहा नगर प्रतिनिधि । खाद की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र में खाद की खुदरा दुकानों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत एसडीएम एवं एसडीपीओ ने खाद दुकानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में कृषि कर्मियों की टीम गठित की गई है, जो क्षेत्र के सभी खुदरा खाद दुकानों की जांच करेगी। टीम दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आ सके।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दुकानदार द्वारा खाद की जमाखोरी या कालाबाजारी करते पाए जान...