भभुआ, अगस्त 9 -- पेज चार की खबर खाद की किल्लत और धान के उचित मूल्य को ले बैठक जदयू कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की चेतावनी रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की। बैठक में जिला प्रभारी संगठन पदाधिकारी सुरेंद्र त्यागी बतौर शामिल हुए। बैठक के दौरान किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धान का उचित मूल्य दिलाने की भी मांग की।

किसानों की समस्याएँ जिला प्रभारी संगठन पदाधिकारी सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसानों की समस्याओं का जल्द व...