मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- कस्बे में यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। गांव लखनौती निवासी किसान चौधरी राजीव ने बताया कि किसान सेवा केंद्र पर यूरिया खाद होने के बावजूद भी किसानों को खाद वितरित नहीं किया जा रहा है जिससे खेतों की फसले प्रभावित हो रहे हैं और बाजार में खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक किसानों से पैसा वसूल रहे हैं। उन्होंने जिले के डीएम व मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि किसानों की परेशानियों को देखते हुए खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त करते हुए किसान सेवा केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी से भी जवाब देही हो। चौधरी राजीव ने बताया कि उसके अलावा भी दर्जनों किसान यूरिया खाद के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...