महोबा, सितम्बर 5 -- कुलपहाड़, संवाददाता। किसान संगठन ने धरना देकर बारिश से खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग उठाई है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य पत्रित अधिकारी की मौजूदगी में खाद के वितरण कराने की मांग की गई। शनिवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि जोरदार बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। रवि की फसलों के लिए खाद की समस्या के पहले तैयारी करने की मांग उठाई कहा कि रबी की फसलों में खाद की कालाबाजारी रोकने के कारगर प्रयास किए जाएं इस मौके पर राधा सिंह वर्मा, अखिलेश रावत, किरण पाठक, फूला रानी, मान बहादुर लोधी, गिरजा राजपूत, सीताराम नायक, क्रांति नायक, मालती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mohoba News: खरीफ की फसलो...