फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से पड़ने वाले असर को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क होती जा रही है। सरकार ने खाद की कालाबजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसी के तहत गुरुवार को बैठक कर कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया।

सरकार की बैठक कृषि विभाग ने खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर खाद विक्रेताओं व पैक्स प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि उर्वरकों की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डॉ. बाबू लाल ने की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल और मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग ...