सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। खरीफ मौसम में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं धरती माता बचाओ निगरानी समिति की संयुक्त बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Munger News: खरीफ 2026: उर्वरक स्टॉक करने में जुटे किसान, प्रशासन सख्तबैठक में उर्वरकों की समीक्षा बैठक में प्रखंडवार विभिन्न फसलों के अनुरूप उर्वरकों की आवश्यकता, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।उर्वरकों की उपलब्धता डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में स्थानीय फसल आच्छादन और वास्तविक जरूरत के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उर्वरकों के आवंटन और वितरण की पूरी प्रक्रिया पार...