काशीपुर, मई 9 -- सोनू नागी, बाजपुर। उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश में यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए वितरण व्यवस्था पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की, जिसके बाद कृषि निदेशालय ने तत्काल यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। नामधारी ने कहा कि अब किसी भी किसान को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। नए निर्देशों के अनुसार एक किसान को एक बार में अधिकतम पांच बैग यूरिया तथा दो बैग डीएपी या एनपीके ही दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध, ओवररेटिंग पर करें शिकायत खाद वितरण खतौनी में दर्ज भूमि के आधार पर होगा। उन्...