समस्तीपुर, जनवरी 3 -- ताजपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में यूरिया, डीएपी आदि खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी का मुद्दा छाया रहा। बैठक में ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव राय, भाकपा के रामबृक्ष राय, कांग्रेस के अब्दुल मालिक आदि ने 266.50 का यूरिया 4 सौ रुपए एवं 1350 का डीएपी 19 सौ रुपये में कालाबाजारी के तहत बेचने की शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर समय पर किसानों को खाद नहीं मिलता है और दूसरी तरफ मनमाना पैसा लेकर कालाबाजारी में बेचा जाता है। वहीं बैठक में उपस्थित खाद दुकानदारों ने थौक खाद विक्रेता पर यूरिया, डीएपी के साथ दूसरा खाद टैग करने, भाड़ा आदि के रूप में अधिक...