रुडकी, अप्रैल 20 -- लक्सर, संवाददाता। गन्ना विकास समिति में खाद की कालाबाजारी का मामला पकड़े जाने के बाद अभी तक खाद वितरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव ने बताया कि मंगलवार से खाद वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कुछ दिन पहले लक्सर गन्ना विकास समिति में मांग के अनुसार लगभग 15 हजार यूरिया खाद के बोरे पहुंचाए गए थे। लेकिन 16 अप्रैल की रात खाद की कालाबाजारी का मामला पकड़े जाने के बाद वितरण कार्य रोक दिया गया था। खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को वितरित नहीं किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...