हरदोई, दिसम्बर 15 -- टड़ियावां। क्षेत्र के गांव जपरा के अभिनव शुक्ला ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि वे सहकारी गन्ना विकास समिति के सदस्य हैं। आरोप लगाया कि 28 नवम्बर की शाम राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक व गोदाम प्रभारी ने उससे यूरिया खरीदने की बात कहते हुए उसके मोबाईल नंबर पर ओटीपी भेजा। आरोप है कि जब यूरिया की बोरिया पर्यवेक्षक और गोदाम प्रभारी से मांगी तो उसे अगले दिन देने की बात कहते हुए टरका दिया। उसका कहना है कि यूरिया न मिल पाने से गन्ने की फसल खराब हो रही है। उसने गन्ना कृषकों के नाम से पर्यवेक्षक और गोदाम प्रभारी पर यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत करते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...