मधेपुरा, जनवरी 4 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में संचालित खाद दुकानों की शनिवार को अधिकारियों ने जांच की। जांच के क्रम में कुछ दुकानों में आवश्यक दस्तावेज अधूरा पाए गए। दुकानदारों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में एलआरडीसी सौरभ कुमार भारती, बीडीओ सरीना आजाद, बीएओ कोमल भारती, बीपीआरओ बीरेंद्र कुमार दास, कृषि समन्वयक अंबुज कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, दर सूची, बिक्री रसीद और वितरण व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि निर्धारित सीमा के भीतर दस्तावेजों को अपडेट नहीं करने की स्थिति में दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराएं। कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं ...