हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में खाद संकट को लेकर आ रही खबरों के बीच प्रशासन का रवैया सख्त हो रहा है। थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि यदि किसी ने ओवर रेटिंग, कालाबाजारी और नकली उर्वरक बेची तो उस पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी। दुकानदारों को दुकानों के बाहर पेंट से रेड बोर्ड लिखकर टांगना होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरीशंकर ने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने उर्वरक प्रतिष्ठानों पर रेटबोर्ड पर उवर्रकों की अधिकतम बिक्री दरें पेंट के द्वारा पठनीय लिखते हुए ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से किसानों को आसानी से उर्वरकों के मूल्य की जानकारी हो सके। साथ ही कृषकों को उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा यूरिया/डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.