मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आत्मा योजना के तहत जिले में उर्वरक का संतुलित उपयोग और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 30 अप्रैल तक जिले के सभी 13 प्रखंडों के चयनित 52 पंचायतों में दिया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा रीतेश रंजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण के लिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों के संतुलित एवं समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, प्रखंड स्तरीय कृषि प्रसार कर्मियों और जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किसानो...