बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को कृषि उर्वरक निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खाद की कालाबाजारी का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि किसान खाद और बीज के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं जबकि कई दुकानदार सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बेचकर मनमानी कर रहे हैं। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से इस पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय व अमित कुमार देव ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए उन्हें समय पर उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का दायित्व है। निगरानी समिति के सचिव बीडीओ कुमार मुकेश ने आश्वासन दिया कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.