नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- देश की तीन खाद कंपनियों राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर (आरसीएफ), नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) और इंडियन पोटाश लिमिटेड (एनएफएल) ने रूस की खाद कंपनी यूरालकेम के साथ 1.2 अरब डॉलर का करार किया है। सूत्रों ने दावा करते हुए बताया कि इस एमओयू के तहत रूस में ग्रीनफिल्ड यूरिया प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस संयंत्र की सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख टन होगी। योजना के अनुसार इस संयंत्र की शुरुआत 2028 के मध्य तक हो सकती है। भारत बड़ी मात्रा में यूरिया आयात करता है। इस एमओयू से भारत का खाद आयात सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...