खाद और बिजली की समस्या पर आज प्रदेशभर में ज्ञापन सौंपेगी कांग्रेस
लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। खाद और स्मार्ट मीटर के मसले पर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में जिला अधिकारी के मार्फत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपें।अजय राय ने कहा कि खरीफ की फसल की बोआई व रोपाई का काम चल रहा है। किसानों को यूरिया व डीएपी खाद के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं और तब भी उन्हें खाद नहीं मिल रही। किसान हताश हैं। वहीं, स्मार्ट मीटरों के तेज चलने की शिकायतें भी उपभोक्ता कर रहे हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे किसानों के लिए सरकार ने नई मुसीबत खड़ी कर ली है। कांग्रेस हमेशा किसानों व आम जन के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। हम इनके हक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.