बिजनौर, मई 14 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत की जा रही कार्रवाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और जांच प्रक्रिया में सुधार की मांग उठाई। गुरूवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुच्छल, महामंत्री मुनीष त्यागी व बीएस राजपूत के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों के सैंपल भरते समय केवल रिटेलर ही नहीं, बल्कि निर्माता को भी पक्षकार बनाया जाए। साथ ही सैंपल भरने के समय जारी होने वाला फॉर्म-5 तत्काल पंजीकृत डाक के माध्यम से नि...