प्रयागराज, जून 25 -- सिविल लाइंस स्थित एक होटल में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ खान-पान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि यह अभियान एक नई जागृति का माध्यम बनेगा। इससे न केवल छोटे व्यापारियों में जागरूकता आएगी, बल्कि प्रयागराज की पहचान भी एक स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य व्यवस्था वाले शहर के रूप में मजबूत होगी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया और फुटपाथ व्यापारी एकता समिति, प्रयागराज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर ने कहा कि प्रयागराज में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। फुटकर व्यापारी एकता समिति के मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता की द...