रुडकी, फरवरी 26 -- होली और रमजान पर्व को लेकर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने मिठाइयों की दुकान पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सात दुकानों पर सैंपलिंग भी की गई। टीम का कहना था की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस समय रमजान का महीना चल रहा है, जबकि आगामी दिनों में होली का पर्व आने वाला है। इन त्योहारों पर मिलावट खोरी की ज्यादा शिकायतें रहती हैं। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व नायब तहसीलदार लक्सर मधुकर जैन के नेतृत्व में कस्बे में स्थित मिठाइयों की दुकान पर छापेमारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.