हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को मथुरा से लाए जा रहे पनीर से भरे दो वाहनों से पनीर के दो सैंपल लिए। पनीर को प्रथमदृष्टया उचित तापमान पर आइस बॉक्स में सुरक्षित पाया गया, जिसके बाद शेष पनीर खाद्य कारोबारी को सौंप दिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि कनखल पुलिस ने जांच के दौरान दोनों वाहनों को रोका था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों से एक-एक सैंपल लिया। निरीक्षण में पाया गया कि पनीर आइस बॉक्स में बर्फ के साथ निर्धारित तापमान पर रखा था। आइस बॉक्स की सफाई संतोषजनक पाई गई। खाद्य कारोबारी ने एफएसएसएआई लाइसेंस, वाहनों के दस्तावेज और पनीर के बीजक मौके पर प्रस्तुत किए। दोनों वाहनों में कुल लगभग 09 क्विंटल पनीर था। कारोबारी के अनुसार, एक वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.