बलिया, फरवरी 23 -- बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए और संदिग्ध गुणवत्ता की कुल 31 किलो मिठाइयों को नष्ट कराया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 12 किलो गुलाब जामुन, 14 किलो छेना स्वीट्स तथा चार किलो रंगीन जलेबी को नष्ट कराया गया है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ल ने बेसन के दो नमूने, बूंदी के लडडू , खोआ, वस्नपति घी का एक-एक नमूना संग्रह किया, जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने आमजन से अपील किया कि बाजार में उपलब्ध अत्यधिक गहरे रंग की मिठाइयों की खरीदारी से बचें।

हिंद...