मथुरा, जून 19 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को दो डेयरियों पर कार्रवाई कर सात नमूने लिए। अभियान से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। शासन के निर्देश पर खाद्य पदार्थ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद जिसमें खोया, पनीर, घी दही, स्किम्ड मिल्क पाउडर तथा अन्य दुग्ध उत्पाद पर प्रवर्तन अभियान में लगातार दूसरे दिन भी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाईयों पर कार्रवाई की गई। नवागत सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जतिन कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में यमुना पार रामनगर लक्ष्मी नगर स्थित जैन डेयरी पर कार्रवाई कर मिश्रित दूध, पनीर, घी, के नमूने लिए। डेयरी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जबकि कृष्णापुरी तिराहा स्थित कृष्णा डेयरी से खोया, घी, पनीर, मिश्रित दूध के नमूने लिए। यह भी पढ़ें- मिलावटी 300 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया डेयरी पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई...