बागेश्वर, दिसम्बर 20 -- खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को दुग्ध डेयरी और दुग्ध वाहनों की चेकिंग की। स्वायत सहकारिता के माध्यम से संचालित आठ दुकानों में टीम ने गुणवत्ता की जांच की। पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। उन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गुरुवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर में बिक रहे दुग्ध समितियों की जांच की मांग की। उन्होंने दूध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे। जिलाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्य में टीम ने शनिवार को दुग्ध डेयरी कमेड़ी के अलावा दुग्ध समितियों की जांच की। उनके वाहनों की भी जांच की। आठ दुकानों में जांच के बाद पांच दुकानों से खाद्य सामग्...