बागपत, अप्रैल 16 -- खाद्य सुरक्षा विभाग के जागरूकता अभियान के चलते मेरठ से मोबाइल प्रयोगशाला टीम बुधवार को बरनावा गांव में पहुंची। टीम ने एनालिस्ट दुकानदारों को एकत्र कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान दुकानदारों के सामान के 18 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के जागरूकता अभियान के तहत मेरठ से आई मोबाइल वैन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य के निर्देशन में फूड एनालिस्ट विकास ने जितेंद्र शर्मा, रमजानी, अनिल, रफीक अंसारी, सुशील, उपेंद्र आदि व्यापारियों की दुकान से धनिया, चाय, काफी, पेड़ा, मिर्च, हल्दी पाउडर, रिफाइंड आदि खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए गए। जिनमें से बर्फी व बेसन के लड्डू अमानक पाये गए। यह भी पढ़ें- खाद्य कारोबारियों, कंपनियों पर 6.90 लाख का ठोका जुर्माना दोनों दुकानदारों को सुधार करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक...