सीतापुर, फरवरी 28 -- केसरीगंज,संवाददाता। होली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थ कह बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को लहरपुर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने नगर क्षेत्र के शहर बाजार रोड स्थित महफूज किराना भंडार पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान में बिक्री के लिए रखी रंगीन कचरी की जांच की। प्राथमिक जांच में गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर अधिकारियों ने रंगीन कचरी का नमूना भरकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही दुकान में रखी लगभग 17 किलो रंगीन कचरी को मौके पर ही सीज कर दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश और शोभनाथ मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि ...