नैनीताल, फरवरी 28 -- गरमपानी, संवाददाता। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिन कुर्वे और डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को कैंचीधाम, खैरना और गरमपानी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खोया और मिठाई की एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने खोया के दो और घीं का एक सैंपल जांच के लिए भरा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, बिना बिल के खरीदारी न करने, स्टॉक रजिस्टर का पूरा विवरण रखने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण या विक्रय न करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टोर की नियमित साफ-सफाई एवं दवाओं के छिड़काव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अभियान के तहत संदेह के आधार पर तीन विक्रेताओं से जांच के लिए ...