हरिद्वार, अप्रैल 30 -- चारधाम यात्रा और गर्मी के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटलों, ढाबों, निर्माण इकाइयों और फुटकर दुकानों की जांच कर खाद्य मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने न्यू धीरवाली, ज्वालापुर स्थित एक बेकरी यूनिट से बिस्किट का नमूना जांच के लिए लिया। वहीं, भूपतवाला के एक होटल से संदेह के आधार पर खुला पनीर का सैंपल भी एकत्र किया गया। कनखल के एक फुटकर प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड शीतल पेय बेचने की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया गया, जहां करीब 50-60 बोतलें विभिन्न ब्रांड के एक्सपायर्ड शीतल पेय मिलीं। यह भी पढ़ें- फल और कोल्ड ड्रिंक के नमूने जांच को भेजे इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया ...