बांदा, जून 9 -- बांदा। पुलिस भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों को बेहतर खाद्य वस्तुए मुहैया हों, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड में आठ दुकानों में छापे मारे और संदिग्ध मिलने पर नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। बड़े पैमाने पर खराब हो चुकी मिठाई व मसाले, कलर फेंकवाए। अचानक दुकानों में छापे से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सहायक खाद्य आयुक्त जय प्रकाश तिवारी के निर्देश में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को दोपहर रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास संचालित होटल व चाय-नाश्ता की दुकानों की सघन जांच की। रोडवेज में जगदीश प्रसाद की मिठाई व चाय-नाश्ता की दुकान, सतयुग पवित्र भोजनालय, गुप्ता भोजनालय, संदीप जनरल स्टोर, सोपचंद जनरल स्टोर, महेश सिंह यादव की ग्वाला भोजनालय, अजीत कुमार की खाती बाबा स्वीट्...