कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज। होली के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी, दूषित एवं खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाया। गुरुवार को शहर सहित विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और मिलावटी सामग्री जब्त की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित पटेल किराना स्टोर से रंगीन कचरी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। इसके बाद कन्नौज तहसील क्षेत्र के मेहंदी घाट पर हरदोई की ओर से आ रहे संदिग्ध पनीर की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। जसोदा क्षेत्र में श्री बालाजी मिष्ठान भंडार से खोया तथा प्रमोद कुमार के प्रतिष्ठान से रंगीन बर्फी का नमूना लिया गया। अभियान के दौरान 50 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई। वहीं 75 किलोग्राम दूषित व खराब रंगीन कचरी क...