देवघर, मई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार व बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस, लाइसेंस निलंबन और जुर्माना लगाया है। साथ ही बड़ी मात्रा में दूषित एवं अवैध खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान बिलासी क्षेत्र स्थित शीतल मलिक रोड पर संचालित श्री लक्ष्मी फ्लोर मिल और एम/एस होटल महामाया पैलेस में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अनियमितता पाई गई। दोनों प्रतिष्ठानों को धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ...