रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर की एक दर्जन से अधिक प्रमुख निर्माण इकाइयों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान सात मिठाइयों के नमूने लिए गए। इनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद और गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट में कमी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर आशा आर्या, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...