विकासनगर, मई 30 -- विकासनगर, संवाददाता। चारधाम यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विकासनगर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सभावाला से लेकर हरबर्टपुर तक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सभावाला स्थित एक बेकरी से जीरा बिस्कुट और रस्क के दो नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- खाद्य सामग्री के तीन नमूने जांच को भेजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...