हरिद्वार, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को कांवड़ पटरी मार्ग, चिड़ियापुर, चंडीघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित स्थायी व अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों तथा कोल्ड ड्रिंक स्टोरेज पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल 28 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें अनियमितताएं मिलने पर सात खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। छापेमारी के दौरान एक्सपायरी तिथि पार कर चुकी स्लाइस, फैंटा, लिम्का और कोक की कुल 118 बोतलें नष्ट कराई गईं। इसके अलावा स्लाइस, केसर बादाम मिल्क शेक और एनर्जी ड्रिंक के तीन सैंपल जांच के लिए लेकर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक ऊंचापुल ज्वालापुर क्षेत्र स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर निर्मल इंटरप्राइजेज से सप्लाई की गई ...